रांची : भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी हेतु आज संगम गार्डेन मोरहाबादी में बैठक हुई।प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने रांची के संगम गार्डन में झारखण्ड प्रदेश विस्तारित कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता की.बैठक में यात्रा को सफ़ल बनाने के लिए आवश्यक विचार-विर्मश किया गया।झारखण्ड कांग्रेस का कहना है कि ”अगर मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों की कहानी लिखी जाए तो वह अन्याय से शुरू होकर अन्याय पर खत्म होगी। इस तानाशाही सरकार ने अन्याय और अत्याचार की सारी सीमाएं लांघ कर एक ऐसी क्रूर और निर्मम व्यवस्था को जन्म दिया है, जहां देश का गरीब स्वाभिमान के साथ दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने को मजबूर है। मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में न सिर्फ आम इंसान का जीवन मुश्किल कर दिया बल्कि लोकतंत्र का गला घोंटने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां एक तरफ बेतहाशा बेरोजगारी युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कमरतोड़ महंगाई गरीबों और मध्यम वर्ग का जीवन बेहद मुश्किल बना रही है।आज जहां देश में किसानों को उनकी मेहनत का मोल नहीं मिल रहा, तो वहीं मजदूर अपना खून पसीना जलाकर भी परिवार का पेट नहीं भर पा रहे।बेटियां अपने सम्मान और सुरक्षा के लिए सड़कों पर बैठी हैं, तानाशाह सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं।कुछ चुनिंदा धनकुबेर सारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपने फायदे के लिए कठपुतली की तरह नचा रहे हैं। दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक और गरीबों के साथ भेदभाव व अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे।अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर सरकारी एजेंसियों द्वारा डराया-धमकाया जाता है, संसद में सवाल पूछने पर सस्पेंड कर दिया जाता है।ऐसा इसलिए क्योंकि…मोदी सरकार नहीं चाहती कि देश की जनता उनका सच जाने, उनसे जरूरी मुद्दों पर सवाल पूछे।लेकिन.. अब जनता जाग चुकी है, अपने अधिकारों की बात कर रही है, अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रही है, न्याय का हक मांग रही है।हम जनता की यह लड़ाई, जनता के साथ आगे ले जा रहे हैं।हम डरने वाले नहीं हैं, थमने वाले नहीं हैं।अन्याय के खिलाफ न्याय की यह लड़ाई जारी रहेगी… न्याय का हक मिलने तक।”इस बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेशाध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल नेता सह मंत्री आलमगीर आलम , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षगन सहित सभी मंत्री व विधायकगन, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगन, जिलाध्यक्षगन, पूर्व विधायक एवं सांसदगण, बोर्ड निगम के चेयरमैन व सदस्यगण, विभाग- मोर्चा के राज्य प्रमुख व वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल रहें।



