चतरा:-चतरा जिले के कुंदा के बहेराडीह में बुधवार की शाम शराब के नशे में धूत बाइक सवार ने एक राहगीर को टक्कर मार दी जिससे उसकी घटना पर स्थल पर ही मौ*त हो गई। मृ*तक कुंदा थाना क्षेत्र के चाया गांव निवासी रामदेव उरांव बताया जा रहा है। जबकि टक्कर करने वाले बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों घायल युवक कुंदा थानाक्षेत्र के कमाल गांव के रहने वाले है . महेश भारती,पिता शंभु भारती,उम्र 25 साल व राम भारती,20 वर्ष,पिता बिफन भारती हैं।ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा मृ*तक के श*व को व दोनों घायलों को प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दोनों घायल युवकों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घायल युवक काफी मात्रा में शराब सेवन किए हुए थे। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बुधवार को कुंदा के बहेराडीह गांव में साप्ताहिक बाजार लगता है। उसी साप्ताहिक बाजार से दोनों युवक काफी मात्रा में शराब का सेवन कर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बाजार से पैदल आ रहे रामदेव उरांव को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही रामदेव की मौ*त हो गई।



