झारखण्ड : साली की ह*त्या का नही मिला रहा इन्साफ तो जीजा पिछले 72 घंटे से अनशन पर बैठा

0

गढ़वा:- साली की ह*त्या के बाद नही मिल रहे इंसाफ से तंग आकर गढ़वा जिला मुख्यालय में जीजा गुलाम जलान अंसारी पिछले 72 घंटे से अनशन पर बैठा हुआ है छः मार्च से बाबा साहेब के प्रतिमा के नीचे गुलाम ने जो अनशन शुरू किया है 8 मार्च तक चल रहा है। गौरतलब है की 14 जून 2023 को मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गाँव में नूरसबा बीबी नामक एक महिला की संदिग्धावस्था में मौ*त हो गई थी। आरोप सास ससुर और दामाद पर लगा था। पुलिस ने इसे आत्मह*त्या का मामला दर्ज किया था लेकिन मृ*तक की बहन इसे ह*त्या बता कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी लेकिन पुलिस के अनुसंधान मे यह आत्मह*त्या का मामला सामने आया था।जिसके बाद से बहन इसे लीपापोती बता रही थी जिसके बाद जीजा इसे लेकर कई अधिकारियों के पास इंसाफ की गुहार लगाया लेकिन इंसाफ नहीं मिला। इससे तंग आकर जीजा ने साली के ह*त्यारो पर कार्यवाई की मांग को लेकर छः मार्च से अनशन पर बैठ गया जो आज तक अनवरत जारी है जीजा का कहना है की या तो इंसाफ मिले या मेरी मौ*त हो जाए। मौके पर परिजनों ने कहा की अभी तक कोई भी सुध लेने नही आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here