लोकसभा चुनाव को लेकर गिरिडीह से लोकसभा चुनाव जयराम महतो का नाम सामने आया है. झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) ने गिरिडीह से जयराम महतो को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस समिति की ओर से एक लेटर जारी किया गया है। जिसमे खा गया है की बता दें कि गिरिडीह से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जयराम महतो बीते कई दिनों से ये खबर चल भी रही थी कि जयराम महतो गिरिडीह से चुनावी मैदान में होंगे।और चुनाव वो लड़ सकते है लेकिन आज इस खबर पर मुहर लग चूका है । जयराम महतो JBKSS के बहुत पुराने अध्यक्ष भी हैं। JBKSS इस आम चुनाव में कुल 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। गौरतलब है कि गिरिडीह लोकसभा सीट से एनडीए की ओर चंद्रप्रकाश चौधरी है वहीं महागठबंधन की ओर से मथुरा महतो मैदान में हैं। अब जेबीकेएसएस के चुनाव लड़ने से किसकी लकीर छोटी या बड़ी होगी, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।



