साइबर अपराध मामले में देश में राजस्थान के बाद दूसरे स्थान पर है झारखंड

0

रांची: साइबर अपराध के मामलों में झारखंड देश में दूसरे स्थान पर है, वहीं राजस्थान पहले स्थान पर है. पिछले साढ़े चार साल (2019 से जुलाई 2023 तक) में झारखंड में सामने आए साइबर क्राइम के 5350 मामले में से 1432 मामले सिर्फ रांची जिले में दर्ज किये गये हैं.झारखंड के आठ जिलों (बोकारो, रामगढ़, चाईबासा, रांची, लातेहार, हज़ारीबाग़, दुमका और सरायकेला) में साइबर क्राइम थाने बनेंगे. राजधानी के अलावा अलग जिलों की बात की जाए तो राज्य के अन्य जिलों जैसे धनबाद में 496, देवघर में 405, जमशेदपुर में 384 और हजारीबाग में 348 साइबर क्राइम के मामले दर्ज किये गये.साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने अन्य जिलों में भी साइबर थाने को लेकर गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा था.झारखंड के जामताड़ा ने साइबर क्राइम में देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई थी, लेकिन अब राजस्थान का भरतपुर और यूपी का मथुरा नए साइबर क्राइम हब के तौर पर उभर रहे हैं.जामताड़ा में भले ही साइबर क्राइम कम हो रहा है, लेकिन राज्य के टॉप टेन में पांच ऐसे स्थान हैं, जो साइबर क्राइम का गढ़ हैं. देशभर के दस जिलों में झारखंड के चार जिले ऐसे हैं, जहां साइबर क्राइम के मामले सबसे ज्यादा हैं. टॉप टेन में जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह और बोकारो शामिल हैं.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के एक स्टार्टअप ने अपने शोध में यह जानकारी सामने रखी है। फ्यूचर क्राइम रिसर्च फाउंडेशन (एफसीआरएफ) ने अपने शोध में खुलासा किया है कि देश में 10 जिले ऐसे हैं जहां से 80 फीसदी साइबर अपराध होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा अपराध राजस्थान के भरतपुर से, 18 फीसदी मथुरा से, 12 फीसदी हरियाणा के नूंह से, 11 फीसदी झारखंड के देवघर से और 10 फीसदी अपराध झारखंड के देवघर से हो रहे हैं.इस सूची में झारखंड के चार जिले शामिल हैं. इनमें बोकारो से 2.4 फीसदी, जामताड़ा से 9.6 फीसदी, देवघर से 10 फीसदी और गिरिडीह से 2.3 फीसदी साइबर अपराध के मामले शामिल हैं. इस सूची में करमाटाड को भी शामिल किया गया है, जहां देशभर में 2.4 फीसदी साइबर अपराध के मामले सामने आए हैं.एफसीआरएफ के सह-संस्थापक हर्षवर्द्धन सिंह ने कहा कि हमारा विश्लेषण भारत के 10 जिलों पर केंद्रित था। झारखंड में अपराध के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साढ़े चार साल (2019 से जुलाई 2023 तक) में साइबर क्राइम के 5350 मामले सामने आए हैं. अकेले रांची जिले में 1432 मामले दर्ज किये गये हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here