रांची: झारखंड में पिछले तीन दिनों से काले बादल दिख रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है. मंगलवार की दोपहर रांची में कुछ मात्रा में बारिश हुई. झारखंड के कई जिलों में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने की संभावना है.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटे के अंदर संथाल परगना के 6 जिलों में भारी बारिश होगी. इन इलाकों में मुख्य रूप से देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं जहां भारी बारिश होगी.राज्य में मानसून की शुरुआत के दौरान भी इन जिलों में भारी बारिश हुई थी.



