schools closed : रांची- जनवरी 2023 के प्रथम सप्ताह में कड़ाके की ठंड, कनकनी और शीतलहरी के प्रकोप के कारण झारखंड सरकार ने राज्य के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों और निजी प्राथमिक विद्यालयों में वर्ग 1-5 तक का शैक्षणिक कार्य दिनांक 08-01-2023 तक बंद रखने का आदेश जारी किए हैं. schools closed : इसकी जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ट्वीट किया ”कड़ाके की ठंड और शीत लहर के कारण तापमान अपने निचले स्तर तक पहुंच चुका है,जिसे ध्यान में रखते हुए समीक्षा के बाद ,सभी विद्यालयों में वर्ग एक से पाँच के सभी शैक्षणिक कार्य 8 जनवरी 2023 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।”


इसे भी पढ़े : जनवरी से मार्च तक चलेगी दूसरे चरण की Khatiani Johar Yatra



