रांची: झारखंड सरकार रांचीवासियों को 4 फ्लाईओवर की सौगात देने वाली है. राजधानी में स्वर्णरखा और हरमू नदी के दोनों तरफ वन-वे फोरलेन फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पथ निर्माण विभाग ने इसका प्रारूप जारी किया है। करीब आठ किमी का स्वर्णरेखा नदी फ्लाईओवर हिनू में एमरॉल्ड होटल से डीपीएस स्कूल होते हुए सेल सिटी से जगन्नाथ मंदिर तक बनेगा.2.2 किमी का करमटोली-साइंस सिटी फ्लाईओवर, करीब 1.75 किमी लंबी मोड़ रोड पर स्थित चापुटोली तक फ्लाईओवर निर्माण, हरमू मुक्तिधाम से रेडिसन ब्लू तक दोनों किनारों पर 2.2 किलोमीटर वन वे फ्लाईओवर बनाने की योजना है.परामर्शी कंपनी स्पर्श की ओर से बुधवार को पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के साथ ही विभागीय इंजीनियरों के समक्ष प्रजेंटेशन दिया गया.फ्लाईओवर निर्माण को लेकर DPR बनाने का निर्देश जारी कर दिया गया है.




