रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम (JBVNL) ने रांची जमशेदपुर कोल्हान इलाके पर बिजली बिल के बकायादारों जो बिजली का बिल समय पर नही भर रहे है ,उनकी सूची तैयार कर उन्हे नोटिस भेजा है लिस्ट के अनुसार जिन लोगों कंपनियों, निजी संस्थानों व सरकारी कार्यालय ने करोड़ों रुपए का बिजली के बिल का भुगतान नहीं किया है. उन्हे जेबीवीएनएल (JBVNL) की तरफ से नोटिस जारी किया जा रहा है नोटिस में जो बिजली का बिल समय पर नही डालते है .ऐसे लोगों को निजी (JBVNL) उद्योग ने बिजली बिल किसी भी हाल में बकाया का भुगतान करने का आग्रह किया गया है साथ ही बताया गया कि बकाये का भुगतान किस्त में भी कर सकते है वहीं अगर भुगतान नहीं किया गया तो निगम वसूली करेगा.इन लोग का है बकाया
रांची एसएसपी कार्यालय – 5 लाख 24 हजार रुपए
पूर्व मंत्री लुई मरांडी के आवास – 15 लाख रुपए
आड्रे हाउस – 52 लाख रुपए
रांची नगर निगम – 30 लाख रुपए
साथ ही जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के आवास कांके रोड स्थित कृषि भवन व कई सरकारी आवास और कार्यालयों का भी करोड़ों रुपए का बिजली बिल बकाया है



