Jharkhand: चतरा C.R.P.F के जवान ने खुद को मारी गो*ली, दो साल पहले 190 बटालियन में हुए थे शामिल

0

झारखंड के चतरा जिले में एक 32 वर्षीय C.R.P.F के जवान निहाल सिंह ने की आत्मह*त्या कर ली है। अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गो*ली मार ली। एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। यह घटना वशिष्ठ नगर इलाके में 190 बटालियन के सीआरपीएफ पिकेट पर हुई। यह इलाका राज्य की राजधानी रांची से करीबन 200 किमी दूर है।इस घटना की पुष्टि करते हुए 190 बटालियन के सीआरपीएफ कमांडर मनोज कुमार ने बताया कि मृ*तक जवान के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।फिलहाल कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह की वजह से निहाल ने यह कदम उठाया है। निहाल सिंह ड्राइवर के पद पर तैनात थे। राजस्थान के दौसा रहने वाले निहाल सिंह तीन फरवरी को छुट्टी से लौटे थे। कमांडर मनोज कुमार ने बताया कि निहाल सिंह 2015 में सीआरपीएफ में शामिल हुए थे और 2022 में वह 190 बटालियन का हिस्सा बने। फिलहाल पुलिस ने श*व को अपने हिरासत में लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here