चतरा : कहा जाता है कि नशा और गुस्सा एक साथ कई बार बेहद खतरनाक हो जाते हैं. ऐसा ही एक मामला झारखंड के चतरा जिले से सामने आया है, जहां नशे में धुत्त एक पिता ने 10 रुपये मांगने पर गुस्से में अपने 10 वर्षीय बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी.मृतक पुत्र की पहचान पप्पू और पिता बिलेश भुइयां (48) के रूप में हुई है।घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला
झारखंड के चतरा जिले में सोमवार को कुरकुरे खाने के लिए 10 रुपये मांगने पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी.पुलिस ने यह जानकारी दी है।पुलिस के मुताबिक, घटना रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के करेलीबार गांव में हुई.वशिष्ठनगर थाने के प्रभारी गुलाम सरवर ने कहा, “घटना सुबह करीब 9 बजे हुई .नशे में धुत्त बिलेश भुइयां ने पास में ही पड़ी हुई रस्सी उठाई और बेटे के गला में उसे लपेटकर उसका गला घोंट दिया.।गुलाम सरवर ने कहा कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि लड़के की उसके पिता ने गला दबाकर हत्या की है।हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि लड़के ने 10 रुपये क्यों मांगे थे।घटना का पता तब चला जब मृतक पप्पू की 15 वर्षीय बहन ईंट भट्ठे पर काम कर घर लौटी।पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।



