लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने झारखंड के गृह सचिव अरवा राजकमल के साथ साथ 6 अन्य राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश दिया है. जिन राज्यों के गृह सचिवों पर कार्रवाई हुई है उसमें गुजरात, यूपी, बिहार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं. इसके अलावा बंगाल के डीजीपी को भी हटाने का निर्देश दिया गया है.आयोग ने इन राज्यों के सरकार को निर्देश दिया है कि वे उन अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा दें जो इलेक्शन के काम से जड़े हुए हैं. ये फैसला आयोग की बैठक के बाद लिया गया. बैठक में दोनों चुनाव आयुक्त मौजूद थे.अरवा राजकमल 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. इससे पहले वे झारखंड सरकार के कई महत्वपूर्ण विभाग का पदभार संभाल चुके हैं.आयोग ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया था कि वे चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े उन अधिकारियों का तबादला करें, जिन्होंने पद पर तीन साल पूरा कर लिया है या अपने गृह जिलों में तैनात हैं. महाराष्ट्र ने कुछ नगर निगम आयुक्तों, अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों के संबंध में निर्देशों का पालन नहीं किया था. हालांकि, वह अपने कार्यकाल के दौरान निलंबित भी हो चुके हैं. दरअसल उन पर बगैर छुट्टी स्वीकृत हुए लंबे समय तक अवकाश पर चल जाने का आरोप लगा था. जिसके बाद उन पर ये कार्रवाई हुई थी.



