बिहार में रविवार को सरकार बनाने के लिए सियासी हलचल तेज है। इस बीच उन्हें जेडीयू विधायक दल का नेता चुना लिया गया है। बैठक में नवनिर्वाचित विधायकों ने अपनी सहमति देकर नीतीश कुमार को अपना नेता मान लिया। सीएम हाउस में चले बैठक में मंत्रीमंडल के विस्तार पर भी चर्चा हुई। इससे पहले बीजेपी की बैठक भी खत्म हो गई, लेकिन खास बात यह रही कि उनके विधायक दल का नेता बैठक में नहीं चुना जा सका है। बीजेपी विधायक दल का नेता एनडीए की बैठक में ही चुना जाएगा।बिहार सरकार के गठन को लेकर अलग-अलग बैठकें जारी है। जेडीयू की बैठक अब समाप्त हो चुकी है और थोड़ी ही देर में एनडीए की बैठक शुरू होगी। एनडीए की बैठक में भाग लेने के लिए पर्यवेक्षक के तौर राजनाथ सिंह भी सीएम हाउस पहुंच चुके है। इधर, सूत्रों की मानें तो बीजेपी के विधायक दल के नेता भी सुशील मोदी को ही चुना जाएगा और उनका डिप्टी सीएम बनना तय है।ranjana



