जम्मू-कश्मीर: रियासी जिले में एक मिनी बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 13 अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया.चसाणा के थाना प्रभारी सुमन सिंह के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे धामिनी के पास बस बलमतकोट से बदर गांव जा रही थी। नौ लड़कियों सहित 13 अन्य को अस्पताल ले जाया गया।हादसे में 25 वर्षीय मोहम्मद अशरफ नामक एक व्यक्ति मृत पाया गया।



