बोकारो: दि० 01.10.22 को मुस्कान हॉस्पिटल के डॉ० इरफ़ान अंसारी के इनोवा कार में हुए गोलीबारी के मामले में बोकारो पुलिस के द्वारा पूर्व में ही 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था, पुनः छापेमारी के दौरान घटना में संलिप्त अन्य दो अपराधियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में 2 लोडेड पिस्टल, 4 मैगज़ीन एवं 16 राउंड 7.65mm गोली बरामद किया गया।



