दिल्ली / कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 28 नवंबर 2026 को INDIA गठबंधन के घटक दलों के साथ बैठक की। केंद्र सरकार द्वारा 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में लाए जाने वाले 132वें संविधान संशोधन विधेयक (परिसीमन बिल) से पहले आज INDIA Alliance के सभी दलों के नेताओं ने मिलकर तय किया है कि मोदी सरकार द्वारा लाया जा रहा संविधान संशोधन Bill लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है। वे इसका विरोध करेंगे।
बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने की योजना के जरिए BJP सत्ता को लंबे समय तक अपने हाथों में केंद्रित करना चाहती है।विपक्ष ने कहा कि परिसीमन से पहले नई जनगणना के आंकड़ों का इंतजार किया जाना चाहिए, ताकि SC/ST समुदायों को उनकी आबादी के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।INDIA ब्लॉक ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। नेताओं का कहना है कि जिस आयोग पर मतदाता सूची से करोड़ों नाम हटाने के आरोप लग रहे हैं, उसे परिसीमन की जिम्मेदारी देना उचित नहीं है।विपक्ष ने असम और जम्मू-कश्मीर में हुए परिसीमन का उदाहरण देते हुए राजनीतिक पक्षपात की आशंका जताई।INDIA ब्लॉक का आरोप है कि सरकार जरूरी बहुमत जुटाने के बाद इस बिल को दोबारा लाने की तैयारी कर रही है। विपक्ष ने स्पष्ट किया कि वह संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस विधेयक का विरोध करेगा।




