रांची : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर के बुढ़ाखुखरा में ₹15.01 करोड़ की लागत से निर्मित 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का शुभारंभ किया। साथ ही, 100 किलोवाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया और किसानों के उत्पादों के परिवहन एवं विपणन को मजबूत करने के लिए सहकारी समितियों एवं एफपीओ को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित कीं।मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा यह शीतगृह किसानों की उपज को सुरक्षित रखने, फसलों की बर्बादी कम करने और उन्हें बेहतर बाजार मूल्य दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।इस परियोजना को पूरा करना एक चुनौतीपूर्ण सफर रहा है। हमारा संकल्प है कि किसानों के हित में बनी प्रत्येक सुविधा का लाभ उन तक पहुँचे और उनकी आय एवं समृद्धि में वृद्धि हो।मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस अवसर पर टांगरबसली बाजार शेड का भी उद्घाटन किया।




