जगन्नाथ रथ यात्रा : रांची में अगले 10 दिन यानी 7 जुलाई तक मेले के दौरान यातायात और पार्किंग की व्यवस्था के मद्देनजर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया हैं.आज से 07 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रात 12:00 बजे तक, धुर्वा गोलचक्कार, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम रोड, व पुराना विधानसभा रोड पर सभी बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.धुर्वा गोलचक्कर से पुराना विधानसभा एवं प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार चौक की ओर सभी सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कार, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कार तक किसी प्रकार का वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.प्रभात तारा तीनमुहानी से जगन्नाथपुर बाजार तक किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश नहीं होगा.
27 जून को दोपहर 2 से रात 10 बजे तक महोत्सव के दौरान शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। 27 जून को सामान्य वाहनों का धुर्वा गोलचक्कर से पुराने विधानसभा भवन की ओर परिचालन बंद किया गया है. इसके अलावा प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार की ओर भी सामान्य वाहनों की इंट्री बंद की गई है. एचईसी और बिरसा चौक की ओर से आने वाले वाहन सवार शहीद मैदान से शालीमार बाजार होते हुए प्रभात तारा मैदान से जेएससीए स्टेडियम से दाहिने मुड़कर तिरिल मोड़ होते हुए अपने गंतव्य की ओर परिचालन कर सकेंगे.
पार्किंग की व्यवस्था: तुपुदाना, हटिया, खूंटी, धुर्वा गोलचक्कर से आने वाले वाहनों के लिए धुर्वा गोलचक्कर के पश्चिम स्थित खाली मैदान और प्रभात तारा के पास मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी.बालालोंग या धुर्वा बस स्टैंड व नया हाईकोर्ट की ओर से आने वाले वाहनों के लिए प्रभात तारा मैदान में नया सराय और न्यू विधान सभा रोड से आने वाले वाहनों के लिए तिरिल मोड़ और हेलीपैड मैदान अरगोड़ा या बिरसा चौक की ओर से आने वाले वाहनों के लिए शहीद मैदान एवं विधानसभा मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है.धुर्वा सेक्टर-एक या दो की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मौसीबाड़ी गोलचक्कर के बगल में खाली मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी.




