रांची: राज्यसभा सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी 28 मई को बोकारो के कर्बला मैदान में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं.इस संबंध में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, झारखंड के एआईसीसी अल्पसंख्यक प्रभारी उमैर खान ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी.राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में लगातार नफरत मिटाने की बात करते रहे हैं, जिसके चलते अब देश से नफरत की दीवार गिरने लगी है.हिमाचल प्रदेश में हुए चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश की जनता ने नफरत की दीवार तोड़ दी। आगे भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक से होकर गुजरी थी और जब वहां चुनाव हुए तो कर्नाटक के लोगों ने भी नफरत की दीवार तोड़ दी।उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी 28 को बिरसा मुंडा की धरती पर आ रहे हैं.उनके आने से युवाओं में प्रेम और उत्साह देखने को मिलेगा और अल्पसंख्यक विभाग में हर वर्ग के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ेंगे और संगठन को मजबूती मिलेगी.पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी झारखंड के अल्पसंख्यक विभाग प्रभारी उमैर खान ने कहा किराहुल गांधी के साथ-साथ वे कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक पैदल भी गए थे और अब समय आ गया है कि देश के युवाओं को राहुल गांधी के सामने खड़ा होना चाहिए।



