रांची: रांची में करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के मामले में यहां की ईडी अदालत ने आज झारखंड की आईएएस अधिकारी छवि रंजन को छह दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया। ईडी ने रांची के पूर्व डीसी रंजन से हिरासत में पूछताछ के लिए 10 दिन की मोहलत मांगी थी.रिमांड की अवधि 7 मई से 12 मई तक है.मालुम हो की सुबह 9.40 बजे से लंबी पूछताछ शुरू होने के बाद रंजन को 4 मई की रात 9.55 बजे गिरफ्तार किया गया। ईडी के अधिकारियों ने यह कार्रवाई तब की जब उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि आईएएस अधिकारी रांची में अपने आधिकारिक पद और प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए एक भूमि घोटाले का मास्टरमाइंड था।



