आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ऐतिहासिक पहल हुई। जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हेमंत सरकारदेश की प्रतिबद्धता के साथ है।आज उद्योग विभाग, झारखण्ड और टीसीपीएल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन प्रा. लिमिटेड के साथ MoU संपन्न हुआ।जमशेदपुर में देश के पहले हाइड्रोजन इंजन उद्योग की स्थापना होने वाला है।झारखण्ड में हाइड्रोजन इंजन निर्माण से संबंधित नए संयंत्र की स्थापना हेतु उद्योग विभाग, झारखण्ड सरकार और TCPL Green Energy Solution Pvt. Ltd (Tata motors limited तथा TATA Cummins Limited का संयुक्त उपक्रम) के बीच एमओयू साइनिंग समारोह कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस ऐतिहासिक अवसर पर सीएम ने आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ और जोहार कहा।सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ”समावेशिक विकास हर सरकार की परिकल्पना होती है। इस उद्योग के लिए जो भी आवश्यकता है। इसके लिए बहुत तेजी से इस दिशा में कार्य हो। काम में किसी तरह की अड़चन न आए.सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ”समावेशिक विकास हर सरकार की परिकल्पना होती है। इस उद्योग के लिए जो भी आवश्यकता है। इसके लिए बहुत तेजी से इस दिशा में कार्य हो। काम में किसी तरह की अड़चन न आए.आज जिस कार्यक्रम को लेकर हम लोग एकत्रित हुए हैं। यह हमारे देश के लिए चर्चा का विषय वर्षों से रहा है, लेकिन आज झारखण्ड इसकी चर्चा नहीं, बल्कि धरातल पर उतरने के लिए पहला कदम बढ़ाया है.”



