25 लाख की स्वास्थ्य सुरक्षा,जुबीन गर्ग को न्याय, असम में कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी

0

असम विधानसभा चुनाव: आज असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर झारखण्ड सरकार की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने मीडिया से संवाद किया और इस अवसर पर कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी किया।उन्होंने कहा यह केवल एक चुनावी दस्तावेज़ नहीं, बल्कि असम की जनता के सपनों, संघर्षों और आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिबिंब है—जिसमें गांवों, चाय बागानों, युवाओं, महिलाओं और मेहनतकश वर्ग की वास्तविक जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है।हमारा संकल्प है—पारदर्शी और जवाबदेह शासन, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई, हर परिवार को 25 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुरक्षा, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, युवाओं के लिए समयबद्ध रोजगार के अवसर, किसानों को MSP की कानूनी गारंटी और समाज के हर वर्ग के सम्मान व अधिकारों की रक्षा।अब असम की राजनीति डर और विभाजन की नहीं, बल्कि विकास, समान अवसर और जनहित की दिशा में आगे बढ़ेगी। बदलाव की इस पुकार के साथ कांग्रेस पूरी प्रतिबद्धता और जनविश्वास के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है।

कांग्रेस पांच महत्वपूर्ण गारंटियां दे रही है:

हम लोग बिना किसी शर्त के महिलाओं के खाते में 50 हजार रुपये का ऋण डालेंगे ताकि वे स्वरोजगार से जुड़ सकें

1250 रुपये की पेंशन जो सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए है, साथ ही साथ एक मंत्रालय का गठन

हम 25 लाख रुपये का कैशलेस ट्रीटमेंट असम के हर नागरिक को उपलब्ध करवाएंगें

हम भूमि पुत्रों के लिए म्यादी पट्टा देंगे

जुबीन गर्ग को न्याय मिले इसके लिए 100 दिन के अंदर कांग्रेस जांच बैठाकर उनके दोषियों को सजा दिलवाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here