स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता : हीटवेब/लू के लिए SOP जारी करें केंद्र सरकार,लू को राष्ट्रीय आपदा में सम्मिलित किया जाए

0

रांची: झारखंड में चल रही गर्मी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की.हीटवेब/लू के लिए केंद्र सरकार से बन्ना गुप्ता ने SOP जारी कर ने की मांग की.बैठक में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए.मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि लू को राष्ट्रीय आपदा में शामिल किया जाये, लू या शीत लहर से होने वाली मौत का कारण स्पष्ट किया जाना जरूरी है.भारत सरकार से इसकी स्पष्ट गाइडलाइन उपलब्ध कराने की मांग की गयी है.आगजनी के प्रकार को परिभाषित करें चाहे वह प्राकृतिक आग हो या मानव निर्मित।पूर्व घोषित सूखे के लिए भारत सरकार से नियमानुसार मुआवजे के लिए 9600 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, इसे जारी किया जाए।उन्होंने मांग की है कि वज्रपात को राष्ट्रीय आपदा में शामिल किया जाये, सभी जिलों में आपदा मित्र स्वीकृत किये जाये.वहीं, आपदा प्रबंधन ने राज्यांश जारी करने की अधिकतम सीमा को बढ़ाकर 60 दिन करने की मांग की, जबकि पहले यह 15 दिन ही थी.वीडियो कॉन्फ्रेंस में दौरान आपदा प्रबंधन सचिव श्री अमिताभ कौशल,स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह,NHM निदेशक भुवनेश जी भी उपस्थित रहे.

केंद्र सरकार से स्वास्थ मंत्री की मांग

  • लू को राष्ट्रीय आपदा में सम्मिलित किया जाए।
  • लू अथवा शीत लहर के कारण हुई मृत्यु को मृत्य का कारण को स्पष्ट करना आवश्यक है। भारत सरकार क इसकी स्पष्ट मार्गनिर्देश उपलब्ध कराया जाए।
  • • अगजनी के प्रकार को परिभाषित करें के प्राकृतिक आग अथवा मानव जनित है।
  • पूर्व घोषित सुखाड़ हेतु भारत सरकार से क्षतिपूर्ति हेतु कुल 9600 करोड़ की नियमानुसार सहयोग राशि की मांग किया गया था। उसकी विमुक्ति किया जाए।
  • वज्रपात को राष्ट्रीय आपदा में सम्मिलित किया जाए।
  • • सभी जिलों में आपदा मित्र की स्वीकृति दी जाए।
  • आपदा प्रबंधन द्वारा राज्यांश निर्गत करने की अवधि को अधिसीमा को बढ़ा कर 60 दिन किया जाए। पहले इसकी अवधि मात्र 15 दिन की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here