रांची: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को मन की बात के ऐतिहासिक 100वें एपिसोड को अविस्मरणीय बनाने के लिए राजभवन में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की.रांची स्थित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभागों जैसे ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, पत्र सूचना कार्यालय और केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा राजभवन में ‘मन की बात’ के इस एपिसोड की स्क्रीनिंग का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है.इस कार्यक्रम में राज्य के पद्म श्री विजेताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की 100 से अधिक प्रमुख हस्तियों को राज्यपाल सहित ‘मन की बात’ के इस 100वें एपिसोड के विशेष प्रसारण को सुनने के लिए राजभवन में आमंत्रित किया गया है.



