राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अल्बर्ट एक्का को दी श्रद्धांजलि

0

Governor and Chief Minister paid tribute to country’s first President Bharat Ratna Dr. Rajendra Prasad and Paramveer Chakra winner Amar

माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती दिवस के अवसर पर राजेंद्र चौक (डोरंडा) स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर तथा परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी मार्ग (अल्बर्ट एक्का चौक) स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मौके पर माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के दो महान व्यक्ति को स्मरण करने का दिन है। आज देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती एवं झारखंड के आदिवासी वीर सपूत शहीद अल्बर्ट एक्का का शहादत दिवस है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे महान विभूतियों के वजह से ही इतने बड़े गणतंत्र एवं लोकतांत्रिक देश में हमसभी लोग मान-सम्मान के साथ जी रहे हैं। हमें ऐसे महान विभूतियों पर गर्व है। देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती एवं झारखंड की माटी के वीर सपूत, महान योद्धा परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का के शहादत दिवस पर मैं उन्हें शत-शत नमन करता हूं।

Governor and Chief Minister paid tribute to country’s first President Bharat Ratna Dr. Rajendra Prasad and Paramveer Chakra winner Amar

इसे भी पढ़े : पटना HC में सबसे खराब स्थगन संस्कृति है: SC जज जस्टिस MR शाह

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here