पूर्वी सिंघभूम : ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सोमवार, 11 दिसम्बर को जिला अंतर्गत 10 प्रखण्डों के 10 पंचायत व 2 नगर निकाय में वार्ड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया है। बहरागोड़ा प्रखंड के खेडुआ पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 59 वर्षीय भारती बाला दण्डपात जी को सर्वजन पेंशन योजना के तहत पेंशन की ऑन द स्पॉट स्वीकृति प्रदान की गयी। बुजुर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की राज्य सरकार के इस सार्थक पहल को लेकर लाभुक के परिजनों ने मुख्यमंत्री, झारखण्ड के प्रति आभार प्रकट किया।’आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आज 10 प्रखण्डों के 10 पंचायत व 2 नगर निकाय में वार्ड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया है। पंचायत स्तरीय शिविर को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है, विभिन्न विभागों के स्टॉल पर बड़ी संख्या में लाभुक योजनाओं की जानकारी लेते हुए आवेदन जमा करा रहे। सभी सुयोग्य लाभुकों तक सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे इस दिशा में जिला प्रशासन सतत प्रयासरत है।



