बीजेपी सांसद रवि किशन को मिली y+ सिक्योरिटी, ट्वीट कर योगी सरकार को दिया धन्यवाद

0

Ravi Kishanगोरखपुर:   उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद रवि किशन को योगी आदित्यनाथ सरकार ने वाई प्लस सिक्योरिटी दी है। वाई प्लस सिक्योरिटी मिलने के बाद रवि किशन ने योगी सरकार को धन्यवाद कहा है। दरअसल उन्होंने सुरक्षा मिलने के बाद ट्वीट कर कहा, आदरणीय श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ महाराज जी. पूजनीय महाराज जी, मेरी सुरक्षा को देखते हुए आपने जो y+ सुरक्षा मुझे उपलब्ध करवाई है। इसके लिए मैं, मेरा परिवार तथा मेरे लोक-सभा क्षेत्र की जनता आपकी ऋणी हैं तथा आपका धन्यवाद् करती है। मेरी आवाज़ हमेशा सदन मे गूंजती रहेगी।

बता दें कि, रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग्स के नेटवर्क को लेकर संसद में मुद्दा उठाया था। ठीक इसी के बाद से उन्हें ड्रग्स माफियाओं से धमकी मिल रही है। भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कहा कि मैं अपनी आवाज हमेशा उठाता रहूंगा। मुझे अपनी जान की फिक्र नहीं है। इसके अलावा रविकिशन ने कहा कि मैं फिल्म इंडस्ट्री और युवाओं के भविष्य के लिये अपनी बात जरूर कहूंगा। गोरखपुर से सांसद रविकिशन ने कहा कि, देश के भविष्य के लिये दो-पांच गोली भी खा लेंगे तो कोई चिंता नहीं’। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,