नेपाल की संसद में घुसे Gen-Z प्रदर्शनकारी,1 की मौ’त, 42 घा’यल

0
Nepal's Parliament

नेपाल की संसद में घुसे Gen-Z प्रदर्शनकारी, पुलिस ने की हवाई फाय’रिंग, फेसबुक, X , यूट्यूब जैसे 26 ऐप पर बैन के खिलाफ बवाल।नेपाल सरकार ने उन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बैन कर दिया है, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन के लिए दी गई सात दिन की समयसीमा का पालन नहीं किया. जिसके बाद नेपाल की राजधानी काठमांडू की सड़कों पर आज जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. हजारों की संख्या में Gen-Z लड़के और लड़कियां सड़कों पर उतर आए हैं और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. इसके मद्देनजर काठमांडू में कर्फ्यू लगा दिया गया है.इसी बीच पुलिस की गो’ली लगने से एक Gen Z प्रदर्शनकारी की मौ’त की भी खबर आ रही है,कम से कम 42 लोग घायल हो गए ।नेपाल पुलिस के मुताबिक, 12 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। इन्होंने संसद के गेट नंबर 1 और 2 पर कब्जा कर लिया है।संसद भवन, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम आवास के पास के इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है और आर्मी को तैनात कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here