गढ़वा : गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने आज पथ निर्माण विभाग,झारखंड अन्तर्गत रंका-रमकंडा पथ में नवनिर्मित पुरेगडा उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण किया गया। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा ”झारखंड सहित पूरे गढ़वावासियों को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु हमारी सरकार माननीय चम्पई सोरेन जी नेतृत्व में आदरणीय हेमंत सोरेन जी के सपनों को जल्द साकार करेगी।”



