गढ़वा: रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में 1 AK 47, भारी मात्रा में हथियार के साथ 1 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

0

गढ़वा:विगत 17.12.2023 को गढ़वा पुलिस एवं जे0जे0एम0पी0 उग्रवादी के बीच हुई मुठभेड़ में जे0जे0एम0पी0 का शिव पूजन मुंडा नामक एक हार्डकोर नक्सली पकड़ा गया तथा एक AK 47 के साथ भारी मात्रा में हथियार एवं गोली बरामद की गई।उसके पास से पुलिस को एक AK-47 हथियार, चार मैगजीन, 83 जिन्दा गोली सहित कई अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई।इस मुठभेड़ में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल को उनके अदम्य साहस के लिए पुलिस महानिरीक्षक पलामू प्रक्षेत्र के द्वारा पुरस्कृत किया गया।मालूम हो कि विगत 17.12.2023 को झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में रंका थाना के प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा नक्सलियों की फायरिंग में जख्मी हो गए थे। गोलीबारी में दो नक्सलियों को भी ढेर कर दिया गया था। रंका थाना पुलिस और नक्सली में रविवार देर रात 11 से 12 बजे के बीच मुठभेड़ हुई. एसपी गढ़वा दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को मुठभेड़ के दौरान एक गोली सीने में और दूसरी कलाई पर गोली लगी है. बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने की वजह से सीने में लगी गोली का असर नहीं हुआ वहीं कलाई पर गोली के कारण वो घायल हो गए.गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने नक्सलियों की फायरिंग में जख्मी रंका थाना के प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा से मुलाक़ात की थी, भगवान महावीर मेडिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here