रांची : झारखंड के मौसम को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में अगले दो से तीन घंटे में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। राजधानी समेत पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गुमला और बोकारो में भी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा लोगों को सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह जारी की गई है। झारखंड के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।31 से 3 अप्रैल तक राज्यभर में बारिश होने की आशंका जताई गई है।



