जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय शिविर के लिए झारखंड की चार खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया

0

रांची: जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए 31 अगस्त से 28 सितंबर तक बेंगलुरु के साई सेंटर में राष्ट्रीय कैंप का आयोजन किया जायेगा.इस राष्ट्रीय शिविर में झारखंड की चार महिला खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है.इसमें दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे, रोपनी कुमारी और काजल बाड़ा का नाम शामिल है.सभी खिलाड़ी सिमडेगा जिले के रहने वाले हैं. दीपिका सोरेंग और काजल बाड़ा केरसई प्रखंड के करगागुड़ी गांव की रहने वाली हैं, जबकि महिमा टेटे सदर प्रखंड के बड़कीछापर गांव की रहने वाली हैं और रोपनी कुमारी ठेठईटांगर प्रखंड के जामबहार की रहने वाली हैं.दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी इस सप्ताह जर्मनी से लौटी हैं, जहां उन्होंने चार देशों की अंडर-21 महिला हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था।हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक सुशांत गौरव (आईएएस), हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के सभी अधिकारियों ने राष्ट्रीय शिविर के लिए चयनित होने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here