तिहार जेल से बाहर आने के बाद आज (10अगस्त) को दिल्ली पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के राजघाट पहुंचे, जहां उन्होने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।साथ ही मनीष सिसोदिया ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भगवान हनुमान की कृपा से पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे.मनीष सिसोदिया 9अगस्त को 17 महीने बाद जेल से बाहर आये है.जेल से बाहर आते ही सिसोदिया ने सबसे पहले केजरीवाल के घर पहुंचे थे और उनके माता-पिता, पत्नी और बच्चों से मुलाकात की थी . सिसोदिया आज AAP मुख्यालय गए और पार्टी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं को संबोधित किये.आप को बता दे की दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति के घोटाले मामले में CBI ने पिछले वर्ष 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था।


