रांची : रिम्स के CTVS विभाग में पहली बार Aortic Dissection की जटिल सर्जरी करते हुए धनबाद निवासी एक मरीज़ की जान बचायी गयी| मरीज़ के ह्रदय की महाधमनी कई भाग में फट रही थी जिस से उसकी जान जा सकती थी| डॉ विनीत महाजन की टीम ने 1 जनवरी को इसकी सफल सर्जरी की|इस पर सीएम हेमंत सोरेन ने भी बधाई दी ”शानदार! आप सभी को हार्दिक बधाई!”वहीं स्वास्थ मंत्री बन्ना ”गुप्ता ने कहा पूरे टीम को बधाई और शुभकामनायें”.



