पलामू : होली पर्व के अवसर पर पाण्डु अंचल क्षेत्र अंतर्गत पुलिस निरीक्षक पांडू अंचल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमे विश्रामपुर, पांडू, उंटारी रोड थाना प्रभारी एवम् नावाडीह ओ पी प्रभारी एवम् सशस्त्र बल सम्मलित हुए।इसके अलावा नावाजयपुर थाना अंतर्गत होली पर्व के मद्देनजर थाना प्रभारी नवाजयपुर के अध्यक्षता में फ्लैग मार्च निकाला गया.जबकि नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत होली पर्व के मद्देनजर थाना प्रभारी नौडीहा बाजार अमित कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में फ्लैग मार्च निकाला गया।



