राज्य सरकार की ओर से राज्यपाल रमेश बैस के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

0

कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आज राज्य सरकार की ओर से माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित की गई। भावपूर्ण वातावरण में राज्यपाल श्री रमेश बैस को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो, मंत्री श्रीमती जोबा मांझी, मंत्री श्री आलमगीर आलम, मंत्री श्री रामेश्वर उरांव, मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मंत्री श्री बादल पत्रलेख ने सप्रेम पुष्पगुच्छ भेंटकर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस की धर्मपत्नी श्रीमती रामबाई बैस उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरन ने श्रीमती रामबाई बैस को सप्रेम बुके भेंटकर उनको भावभीनी विदाई दी। मौके पर माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश श्री अपरेश कुमार सिंह, विधायक श्री प्रदीप यादव, श्री मथुरा महतो, श्री सुदिव्य कुमार, श्री उमाशंकर अकेला, श्री राजेश कच्छप, राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर, कई विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, महाधिवक्ता, पुलिस विभाग के वरीय अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here