ईडी ने झारखंड सरकार से पूजा सिंघल के खिलाफ FIR दर्ज करने का किया आग्रह

0

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को झारखंड सरकार से जेल में बंद आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने को कहा।ईडी ने राज्य सरकार को मनरेगा घोटाले में पूजा सिंघल की 82.77 करोड़ रु.की संपत्ति कुर्की के संबंध में रिपोर्ट सौंप कर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया है। ईडी ने मई में तत्कालीन खनन सचिव पूजा सिंघल को 500 करोड़ के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद खूंटी जिले में मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में 18.06 करोड़ रु. के घोटाले का खुलासा हुआ था। 16 फरवरी 2009 से 19 जुलाई 2010 के दौरान उन्हें डीसी के रूप में तैनात किया गया था और वह विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए धन स्वीकृत करने वाली प्रमुख प्राधिकारी थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here