जमीन घोटाला मामले में ईडी ने CM हेमंत सोरेन को 23 सितंबर को किया तलब

0

Ranchi: झारखंड में जमीन घोटाला मामले में एक बार फिर ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तलब किया है। ईडी ने मुख्यमंत्री को चौथी बार समन जारी कर पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी ऑफिस पेश होने कहा है . इस बार सीएम को 23 सितंबर को तलब किया गया है . मालूम हो की  ईडी के समन के खिलाफ हेमंत सोरेन पहले ही सुप्रीम कोर्ट पहुँच चुके हैं ।सोरेन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) 2002 की धारा 50 और 63 की वैधता को चुनौती दी गई है।जांच एजेंसी के पास धारा 50 के तहत बयान दर्ज करने या पूछताछ के दौरान किसी को गिरफ्तार करने की पावर है।इसलिए समन जारी होने के बाद गिरफ्तारी का डर बना रहता है.सीएम हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट से समन पर रोक लगाने और ईडी को दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश देने का अनुरोध किया है.8 अगस्त को पहले समन पर जब वह उपस्थित नहीं हुए तो उन्हें दूसरा समन भेजा गया और 14 अगस्त को पूछताछ के लिए ईडी के रांची जोनल कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया, लेकिन इस बार सीएम सोरेन नहीं आये.इस बीच, मुख्यमंत्री ने ईडी को पत्र लिखकर समन वापस लेने को कहा था।उन्होंने ईडी के समन को अवैध बताते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत डील करने की भी बात कही.गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को चुनौती देते हुए 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी.इसके बाद ईडी ने उन्हें तीसरा समन भेजा और 9 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया.वह उपस्थित नहीं थे क्योंकि वह जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भाग लेने के लिए जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here