झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) रांची समेत देशभर के 24 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार, ईडी ने वीरेंद्र राम के रांची, दिल्ली, सिरसा, सिवान, जमशेदपुर और आदित्यपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने वीरेंद्र राम की महंगी गाड़ियों और अकूत संपत्ति के पुख्ता सबूत जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र राम कई दिग्गज नेताओं के ख़ास हैं।

