रांची: झारखंड शराब घोटाले के आरोपी शराब कारोबारी जोगेंद्र तिवारी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) फिर छह दिनों तक पूछताछ करेगी. कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है. इससे पहले ईडी ने योगेन्द्र तिवारी से आठ दिनों तक पूछताछ की थी. इस पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं. शनिवार को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद तिवारी को रांची पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष अदालत में पेश किया गया. इस दौरान ईडी की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने जोगेंद्र तिवारी से दोबारा पूछताछ करने के लिए छह दिनों की रिमांड देने की अनुमति मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया.



