पूर्वी सिंहभूम:1 लाख से अधिक लोगों की मलेरिया जांच,व्यापक प्रयासों के बाद पॉजिटिविटी दर में भारी गिरावट

0
east singhbhum dc

पूर्वी सिंहभूम : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा मलेरिया नियंत्रण अभियान संक्रमण दर को कम करने में काफी प्रभावी साबित हो रहा है। 29 जून से 12 जुलाई 2026 तक चले इस विशेष अभियान के तहत रिकॉर्ड 1,04,459 लोगों की मलेरिया जांच की गई है, जिसके व्यापक प्रयासों के बाद जिले की पॉजिटिविटी दर में भारी गिरावट आई है।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील है कि किसी भी प्रकार के बुखार की स्थिति में निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मलेरिया की जांच अवश्य कराएं। मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें, घर एवं आसपास जलजमाव न होने दें तथा स्वास्थ्य विभाग के सर्वे एवं IRS अभियान में सहयोग कर पूर्वी सिंहभूम को मलेरिया मुक्त बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।मलेरिया नियंत्रण को लेकर निजी अस्पताल एवं नर्सिंग होम प्रबंधन के साथ कार्यशाला आयोजित कर आवश्यक सहयोग की अपील की गई है। सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि मलेरिया के प्रत्येक संदिग्ध मरीज की प्राथमिकता के आधार पर जांच करें तथा पॉजिटिव केस मिलने पर 24 घंटे के भीतर सिविल सर्जन कार्यालय को सूचना एवं उपचार सुनिश्चित करें।सिविल सृजन को निर्देशित किया गया है कि 72 घंटे के भीतर आसपास के संभावित मामलों की जांच एवं उपचार तथा 7 दिनों तक सक्रिय ट्रैकिंग एवं नियंत्रण गतिविधियां संचालित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here