पूर्वी सिंघभूम,झारखण्ड : बोड़ाम के मनोज कुमार महतो इंटर टॉप-10 में आए थे, आज BHU में अंग्रेज़ी ऑनर्स पढ़ रहे हैं। पिता पैरालिसिस से जूझ रहे हैं, हालात के कारण पढ़ाई मुश्किल में है। मामले की सूचना पर पूर्व सिंघभूम डीसी को सीएम हेमंत सोरेन ने उक्त मामले की जांच कर मनोज महतो को पढ़ाई हेतु हरसंभव मदद तथा परिवार को जरूरी सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करने का निर्देश जारी किया।डीसी ने सूचित किया ”वर्णित मामले का संज्ञान लेते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी को छात्रवृत्ति का लाभ देने एवं डीईओ को यथाशीघ्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने हेतु निर्देशित किया गया है। भवदीय के निर्देशानुसार मनोज महतो जी को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।”
बोड़ाम प्रखंड के जामबनी गांव निवासी गरीब प्रतिभावान छात्र मनोज महतो ने इंटर आर्ट्स में 442 (88.4%) अंक लाकर स्कूल टॉपर बनने के साथ-साथ जिले की टॉप टेन की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है.उसके पिता सुधीर चंद्र महतो गम्हरिया स्थित एक कंपनी में सिक्युरिटी गार्ड का काम करते हैं. खेती कर परिवार का गुजारा करते हैं.भविष्य में सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य है. वह मैट्रिक परीक्षा में भी 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ बेहतर परिणाम हासिल किया था.मनोज कुमार महतो जो वर्तमान में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से अंग्रेजी ऑनर्स में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पढ़ाई का सत्र 2023-26 है। अब तक तीन सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी कर चुके है लेकिन अंतिम तीन सेमेस्टर की पढ़ाई बाकी है। उनके पढ़ाई में प्रत्येक माह 3500 रुपया का खर्चा आता है। मनोज के पढ़ाई का खर्चा उनके पिता सुधीर चंद्र महतो गम्हरिया में एक फाइबर फैक्ट्री में कार्य करके पूर्ण करते थे।8 जनवरी को गम्हरिया के एक तालाब में नहाने के क्रम में उनके पिता घाट में फिसल कर गिर जाने से बांया पैर अचल होने से पक्षाघात के शिकार हो गए। मनोज के घर में उनके पिता के अलावा उनकी माता और बड़ी बहन हैं उनके पिता के अलावा घर में कमाने वाला कोई नहीं है।मनोज ने बताया कि अभी आगे की पढ़ाई पूरी करने में लगभग अस्सी हजार रुपया का खर्चा होगा।




