डॉ० इरफ़ान अंसारी ने की किसानों के लिए ₹100 अतिरिक्त बोनस की घोषणा

0
irfan ansari

झारखण्ड : मंत्री,खाद्य वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, डॉ० इरफ़ान अंसारी द्वारा आज जिले के SGSY सभा० में धान अधिप्राप्तिकार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं जामताड़ा लैंपस से फीता काटकर धान अधिप्राप्ति का विधिवत शुभारंभ करते हुए 02 किसानों के बीच डेमो चेक वितरित किया गया।मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कार्यक्रम में आए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जैसा कि मालूम है आज से पूरे राज्य भर में एक साथ धान क्रय की शुरुआत हुई है। मैं किसान का बेटा हूं, यह विभाग जो मिला है मुझे, मैं जनता से सीधे जुड़ने का काम कर रहा हूं।किसानों को उचित मूल्य नहीं मिलता है औने पौने दाम में बेचना पड़ता है, यहां का धान बंगाल जाता है। इस बार किसानों को धान के लिए प्रति क्विंटल 2300 रुपए एवं बोनस 100 मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं घोषणा करता हूं कि 100 नहीं 200 रुपए किसानों को बोनस देंगे। किसानों को मजबूत करेंगे, उनकी आय एवं हर प्रकार से उन्हें मजबूत करेंगे, ताकि किसान आगे बढ़े। सरकार किसानों को आगे बढ़ाने हेतु हर स्तर पर सोच रही हैं।डॉ. अंसारी ने कहा, “मैं खुद एक किसान का बेटा हूं। किसानों के संघर्ष और उनकी चुनौतियों को मैं बखूबी समझता हूं। मेरा उद्देश्य हमेशा किसानों को मजबूत करना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।”इसके अलावा, मंत्री डॉ. अंसारी ने यह भी वादा किया कि 5.5 लाख उपभोक्ताओं को राशन कार्ड से जोड़ा जाएगा, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here