बिहार में दोहरा ह*त्याकांड: गला का*टकर उसका सिर सड़क पर रख दिया

0
bihar murder

बिहार:बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के पास एक खौफनाक वारदात, गला काटकर उसका सिर सड़क पर रख दिया। पिकअप ड्राइवर और एक सत्तू बेचने वाले शख्‍स में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ. इस दौरान सत्तू बेचने वाले शख्‍स ने धारदार चाकू से ड्राइवर की गला काटकर खौफनाक तरीके से हत्या कर दी.मृतक की पहचान मो. नवी हुसैन के रूप में हुई है, जबकि आरोपित का नाम राहुल चौहान बताया जा रहा है। मृतक के बड़े भाई ने बताया, ‘मेरे भाई की किसी से कोई दुश्‍मनी नहीं थी. वह यहां हर रोज सब्‍जी लेने के लिए आता था. कुछ लोग बता रहे हैं कि आज यहां सत्‍तू वाले से उसकी पिकअप खड़ा करने को लेकर झगड़ा हो गया था. इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्‍या कर दी गई. हमें इंसाफ चाहिए.” गुस्साई भीड़ ने राहुल को बेरहमी से पीटा, जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।इस दोहरे हत्याकांड के बाद हालात बेकाबू हो गए और लोगों ने सड़क पर आगजनी कर दी।पुलिस बल को घटना स्थल पर तैनात किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here