Dishome Guru Shibu Soren admitted to Medanta Hospital
राज्यसभा सांसद झामुमो नेता शिबू सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है।दिशोम गुरू शिबू सोरेन की तबियत अचानक खराब हो गयी। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टरों की टीम शिबू सोरेन की चिकित्सकीय जांच में जुटी है। नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अमित के देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। हालाँकि कुछ मिडिया सूत्रों के मुताबिक मेदांता अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि सांस फूलने की शिकायत के बाद शिबू सोरेन को एक घंटे पहले अस्पताल ले जाया गया है। पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड प्रारंभिक टेस्ट कर रहा है। उन्हें अभी तक भर्ती नहीं किया गया है, लेकिन टेस्ट किया जा रहा है।
Dishome Guru Shibu Soren admitted to Medanta Hospital
इसे भी पढ़े : NCC के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जी.पी. सिंह ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात



