Devghar: Parenting care scheme started in the district, children under care and protection will be benefited
राज्य सरकार के निर्देशानुसार महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा समेकित बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत जिले में पालन पोषण देखरेख (Foster Care) योजना आरंभ किया गया है, जिसमें देखरेख एवं संरक्षण वाले बच्चों को इस योजना से लाभान्वित करना है।इसके अलावे जिला अंतर्गत इस योजना के तहत बच्चों को शिक्षा, पोषण, चिकित्सा एवं विकास हेतु आर्थिक सहायता एवं परिवार विहीन बच्चों को अल्पकाल हेतु परिवार उपलब्ध कराना है।बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु परिवार अत्यन्त आवश्यक है। परिवार विहीन बच्चों के सम्पूर्ण विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न बालगृहों में रहने वाले 18 वर्ष तक के बच्चों को अल्पकाल हेतु परिवार से जोड़ने के लिए पालन-पोषण देखरेख (Foster Care) योजना से लाभान्वित करना है।वैसे परिवार इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई, देवघर, DRDA, द्वितीय तल्ला, कमरा नं0 202, देवघर, झारखण्ड- 814112, सम्पर्क संख्या-6201930442, 8102532349, 7739560251 है।
Devghar: Parenting care scheme started in the district, children under care and protection will be benefited
इसे भी पढ़े : ED रिमांड पर अभियंता वीरेंद्र राम से पूछताछ आज से शुरू, किया जाएगा निलंबित



