देवघर : डीसी ने बाबा मंदिर में चल रहे कार्यों के अलावा श्रद्धालुओं की संख्या व सुविधा को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान मंदिर से निकलने वाले नीर को फिल्ट्रेशन कर इसका उपयोग करने को लेकर किये जा रहे कार्यों का निरक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।साथ ही बाबा मंदिर से निकलने वाले नीर को बर्बाद होने से बचाने के उद्देश्य से आधुनिकतम तकनीक से स्वच्छ कर मानसरोवर में जमा करने और रिसाइकिल कर इसकी ब्रांडिंग को लेकर संबंधित अधिकारियों कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया, ताकि बाबा मंदिर सहित 22 मंदिर से हर दिन हजारों लीटर निकलने वाला नीर नाले में बहकर बर्बाद न हो और पवित्र नीर के नाले में बहने से भक्तों की आस्था को ठेस न पहुंचे, इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है।आगे श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर शीघ्र दर्शनम शुल्क की राशि को बढ़ाने से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जानकारी दी गई कि आम दिनों में 500 रुपये और विशेष दिनों पर 1000 रुपये होगी शीघ्र दर्शनम शुल्क की राशि निर्धारित की गई है। इसके अलावे मंदिर कार्यालय में बैठक कर राजकीय श्रावणी मेला, बढ़ती गर्मी में के साथ बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या व उन्हें मिलने वाली सुविधा को और भी बेहतर करने के उद्देश्य से किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा करते हुए बाबा मंदिर से जुड़े सभी संपर्क पथों को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त व स्वच्छता रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।



