दिल्ली: गोवा पुलिस ने CM अरविंद केजरीवाल को किया समन जारी,CM ने कहा “मैं ज़रूर जाऊंगा”

0

गोवा पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सार्वजनिक संपत्ति को कथित रूप से खराब करने के मामले में 27 अप्रैल को पूछताछ के लिए समन जारी किया।पेरनेम पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी दिलीपकुमार हलारंकर ने लिखित समन नोटिस में बाद के आधारों का उल्लेख किया है जिसमें प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई है।गोवा पुलिस द्वारा समन भेजने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा “मैं ज़रूर जाऊंगा”.पेरनेम पुलिस द्वारा जारी समन में अरविंद केजरीवाल को 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे व्यक्तिगत रूप से थाने में पेश होने का निर्देश दिया गया है.केंद्रीय चुनाव आयोग ने इस संपत्ति विरूपण का संज्ञान लिया। इस मामले के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम गोवा आई थी।पेरनेम पुलिस ने अपने नोटिस में कहा कि मामले में जांच के दौरान सामने आया कि हमारे पास आपसे (अरविंज केजरीवाल) सवाल करने के उपयुक्त कारण है. केजरीवाल को जारी किए गए नोटिस में गोवा पुलिस ने कहा, ‘‘संपत्ति के विरूपण के एक मामले की जांच के दौरान, यह पता चला है कि मौजूदा जांच के संबंध में आपसे तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी लेने के लिए आपसे पूछताछ करने के उचित आधार हैं. ’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here