केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि दिल्ली में यमुना का जल स्तर 1978 में निर्धारित 207.49 मीटर के सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ चुका है और अब 207.55 मीटर पर बह रहा है।समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने शहर में यमुना के बढ़ते स्तर पर एक आपात बैठक बुलाई है.दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर दिल्ली के बाढ़ग्रस्त इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 भी लगा दी है।खतरे के निशान पर बह रहे यमुना के पानी के बारे में बोलते हुए दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।दिल्ली सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। हम नियमित रूप से यमुना नदी के पास निकासी अभियान चला रहे हैं। पानी के कटाव को रोकने के लिए कई तटबंध स्थापित किये गये हैं। उन्होंने कहा, ”हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।”



