रांची : उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कल्याण विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में परियोजना निदेशक आइटीडीए सुधीर बाड़ा, जिला कल्याण अधिकारी संगीता शरण, विभिन्न प्रखंड कल्याण पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.बैठक में मैट्रिक पूर्व/पश्चात अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, पीवीटीजी ग्राम उत्थान योजना, धुमकड़िया भवन निर्माण योजना, अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेराव, सरना, मसना सहित कई योजनाओं विभागीय कल्याणकारी आवासीय विद्यालयों/छात्रावासों के हरगढ़ी घेराव आदि की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार की विस्तार से समीक्षा की गई.उन्होंने छात्रवृत्ति की शेष राशि को खर्च करने के निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिए. मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की समीक्षा के दौरान निदेशक आई.टी.डी.ए. द्वारा बताया गया कि योजना के अन्तर्गत 86 प्रतिशत राशि व्यय की जा चुकी है। शेष चयनित हितग्राहियों को योजना का लाभ देते हुए उपायुक्त ने राशि खर्च करने के निर्देश दिए।



